{"_id":"69c511daaa275e722301e12d","slug":"shivansh-first-in-the-under-15-boys-category-tanisha-first-in-the-womens-open-category-mandi-news-c-90-1-mnd1001-190513-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अंडर-15 बालक वर्ग में शिवांश, महिला ओपन वर्ग में तनीषा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अंडर-15 बालक वर्ग में शिवांश, महिला ओपन वर्ग में तनीषा प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 27 Mar 2026 04:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर में क्रॉस कंट्री दौड़ से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश
युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने दिखाई भागीदारी, विजेताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ एवं किसान मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ अंडर-15 बालक वर्ग में शिवांश प्रथम, कार्तिक कटयाल द्वितीय और नवनीत भारद्वाज तृतीय रहे। 15 से 40 वर्ष पुरुष वर्ग में अनिल कुमार ने पहला, शशि कुमार ने दूसरा और अंकित चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तुलसीराम प्रथम, सुखराम द्वितीय और अमर सिंह तृतीय रहे, जबकि 60 वर्ष से अधिक वर्ग में दीनानाथ प्रथम, इंदर सिंह द्वितीय और सुरेंद्र शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। महिला ओपन वर्ग में तनीषा ने प्रथम, अंशुल ने द्वितीय और राधिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौड़ में युवाओं से लेकर 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। दौड़ का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
क्रॉस कंट्री दौड़ को हमसफर चौक से विकास खंड अधिकारी नियोन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही। प्रतिभागियों ने नशा छोड़ो, खेलों से जुड़ो, जैसे नारों के साथ जागरूकता का संदेश दिया। दौड़ के समापन पर विभिन्न वर्गों में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
Trending Videos