फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sundernagar College emerged as the champion in judo, securing five gold medals.

Mandi News: जूडो में पांच स्वर्ण पदकों के साथ सुंदरनगर कॉलेज बना चैंपियनशिप

Sat, 24 Oct 2026 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Sundernagar College emerged as the champion in judo, securing five gold medals.
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आठ महाविद्यालयों के 60 खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सुनीता सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की अंतर महाविद्यालय जूडो चैंपियनशिप में एमएलएसएम महाविद्यालय सुंदरनगर ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आठ महाविद्यालयों के 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
शनिवार को आयोजित समापन समारोह में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सुनीता सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रकाश चंद ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लड़कियों के 52 किलोग्राम भार वर्ग में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की तनुजा ने पहला, एमएलएसएम महाविद्यालय सुंदरनगर की पायल शर्मा ने दूसरा और जोगिंद्रनगर की पूर्वा ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 57 किलोग्राम भार वर्ग में कुल्लू की किरण विजेता रहीं, जबकि सुंदरनगर की तीसा शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मंडी की स्मृति ठाकुर और जोगिंद्रनगर की स्नेहा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

63 किलोग्राम भार वर्ग में कुल्लू की पलक ने पहला और सुंदरनगर की स्नेहा ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 70 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी की शिवानी प्रथम और सुंदरनगर की अमृता द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में नेरचौक स्थित विजय स्मारक महाविद्यालय ऑफ एजुकेशन के अनुज ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मंडी के भूपेंद्र पाल दूसरे स्थान पर रहे। कुल्लू के तनमय और जोगिंद्रनगर के अंकित ठाकुर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 66 किलोग्राम भार वर्ग में कुल्लू के आर्यन ने पहला, सुंदरनगर के अजय ने दूसरा स्थान हासिल किया। जोगिंद्रनगर के पारस ठाकुर और मंडी के आदित्य संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 73 किलोग्राम भार वर्ग में कुल्लू के आर्यन ठाकुर ने स्वर्ण और जोगिंद्रनगर के साहिल धरवाल ने रजत पदक जीता। नेरचौक के अंकित और सुंदरनगर के योगेंद्र ठाकुर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

90 किलोग्राम भार वर्ग में कुल्लू के नमन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जोगिंद्रनगर के आशीष राणा दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मंडी के निखिल चंदन और सुंदरनगर के मोहम्मद आशिम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed