{"_id":"6a78652c94b89a83b90711d1","slug":"sundernagar-woman-dushkarm-gold-jewellery-theft-death-threat-case-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Crime: महिला के साथ पहले घर में घुसकर दुष्कर्म किया, उसके बाद सोने के आभूषण चोरी कर भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Crime: महिला के साथ पहले घर में घुसकर दुष्कर्म किया, उसके बाद सोने के आभूषण चोरी कर भागा आरोपी
Sun, 09 Aug 2026 05:02 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:02 PM IST
सार
सुंदरनगर में एक महिला ने एक व्यक्ति पर घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म करने, करीब पांच तोले सोने के आभूषण चोरी करने और उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, चोरी और धमकी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है और मामले में फोरेंसिक जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुंदरनगर में एक महिला ने एक व्यक्ति पर घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म करने, सोने के आभूषण चोरी करने और उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के साथ मामले की फोरेंसिक जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, महिला ने शनिवार को थाना में शिकायत दी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि 3 और 4 अगस्त की मध्यरात्रि को जीवन नामक व्यक्ति उसके घर के कमरे में जबरदस्ती और बलपूर्वक घुसा। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वारदात के बाद आरोपी उसकी अलमारी से करीब पांच तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गया। शिकायत के अनुसार इन आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन
पति को भी जान से मारने की धमकी का आरोप
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी की ओर से उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। इसके अलावा महिला ने अपनी जेठानी सोमावती पर भी उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल करवाया गया है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच की जा रही है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है तथा आरोपी को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।