{"_id":"6adb5130dfda162cc80b6c1f","slug":"teams-from-mandi-and-sundernagar-will-face-off-in-the-men-and-women-finals-mandi-news-c-90-1-ssml1024-218892-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल में भिड़ेंगी मंडी-सुंदरनगर की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल में भिड़ेंगी मंडी-सुंदरनगर की टीमें
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में मंडी कॉलेज ने सुंदरनगर को 2-0 और महिला वर्ग में सुंदरनगर ने कुल्लू को 2-1 से दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। महिला और पुरुष वर्ग के मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले मंडी और सुंदरनगर कॉलेज की टीमों के बीच खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला महिला वर्ग में मंडी कॉलेज और कुल्लू कॉलेज के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने गोल करने के लिए भरपूर प्रयास किए लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस कारण मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।
दूसरा मुकाबला पुरुष वर्ग में मंडी कॉलेज और सुंदरनगर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें मंडी कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुंदरनगर कॉलेज को 2-0 से पराजित किया। वहीं, महिला वर्ग का तीसरा मुकाबला महाराजा लक्ष्मण सेन महाविद्यालय सुंदरनगर और कुल्लू कॉलेज के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में सुंदरनगर कॉलेज की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल्लू कॉलेज को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
मंडी कॉलेज की शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष मंजू पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता के महिला और पुरुष दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले मंडी कॉलेज और सुंदरनगर कॉलेज की टीमों के बीच खेले जाएंगे। दोनों कॉलेजों की टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी।