सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Turmoil in Congress Following Defeat in MC and ZP Elections; Demand for Champa Thakur's Resignation

Mandi: एमसी और जिप चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में घमासान, चंपा ठाकुर के इस्तीफे की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आकाश शर्मा और कांग्रेस से जुड़े लाभ सिंह ने सोमवार को मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर संगठन की कार्यशैली और टिकट वितरण को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

Turmoil in Congress Following Defeat in MC and ZP Elections; Demand for Champa Thakur's Resignation
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आकाश शर्मा और कांग्रेस नेता लाभ सिंह ने की पत्रकार वार्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम और जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आकाश शर्मा और कांग्रेस से जुड़े लाभ सिंह ने सोमवार को मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर संगठन की कार्यशैली और टिकट वितरण को लेकर गंभीर आरोप लगाए। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर संपन्न लोगों को चुनावी टिकट दिए गए, जिससे संगठन को नुकसान उठाना पड़ा।


आकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष बनने के बाद चंपा ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को पर्याप्त महत्व नहीं दिया और संगठन में संवाद की कमी रही। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से संगठन कमजोर हुआ है। वहीं लाभ सिंह ने आरोप लगाया कि जिला कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के लिए नेतृत्व की कार्यप्रणाली जिम्मेदार है। दोनों नेताओं ने हाल ही में घोषित नगर निगम और जिला परिषद चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस की हार के कारणों की गंभीर समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने जिला परिषद चुनाव लड़ने के चंपा ठाकुर के फैसले पर भी सवाल उठाए और इसे राजनीतिक रूप से गलत निर्णय बताया। प्रेस वार्ता में नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान से जिला संगठन में बदलाव करने तथा चंपा ठाकुर से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकाघाट में एसडीएम की गाड़ी के आगे लेट गए लोग

जिला परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान रविवार रात करीब एक बजे सरकाघाट काॅलेज परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। थौना वार्ड के लोगों ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए रिकाउंटिंग (पुनर्मतगणना) की मांग को लेकर रात को ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम सरकाघाट और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। स्थिति उस समय और अधिक गंभीर हो गई, जब कुछ प्रदर्शनकारी एसडीएम की गाड़ी के आगे ही लेट गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई है और परिणामों की दोबारा जांच की जानी चाहिए। मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को शांतिपूर्वक समझाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मी लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें सड़क से हटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते रहे लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। लोग रिकाउंटिंग करवाने की मांग दोहराते रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगों पर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद माहौल धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। विधायक दलीप ठाकुर का कहना है कि भाजपा के प्रत्याशी को साजिश के तहत जानबूझ कर हराया गया। दोबारा गणना करवाई जा सकती थी। एसडीएम राजेंद्र गौतम से बार-बार संपर्क करने पर उन्होंने इस बारे में टिप्पणी करने से परहेज किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed