फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Strengthen the organization by bringing women into the Congress fold: Tripta Thakur

महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ संगठन को करें मजबूत : तृप्ता ठाकुर

Sun, 25 Oct 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization by bringing women into the Congress fold: Tripta Thakur
मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र के देवधार गांव में महिला कांग्रेस की बैठक में पहुंचे पदा​धिकारी। स्त् - फोटो : ढोलपुरा रोड ​स्थित फैक्ट्री में भट्टी लीक होने के बाद आग बुझाते फायरकर्मी। स्त्रोत: फायर​ विभाग
देवधार में महिला कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तिकाएं वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी सदर की मांथला पंचायत के देवधार गांव में रविवार को महिला कांग्रेस की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष पदमा गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें महिलाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ाने, अधिकारों के प्रति जागरूक करने और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर मुख्य अतिथि, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक शर्मा विशेष अतिथि और मंडी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंजय कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। तृप्ता ठाकुर ने महिलाओं को संगठन से जोड़ने और नेतृत्व के अवसर देने की जरूरत बताई। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया। दीपक शर्मा ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तिकाएं वितरित कर अभियान शुरू किया गया। यह अभियान मंडी सदर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा। अंजय कुमारी और पदमा गुलेरिया ने महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसमस्याएं उठाने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में द्रंग महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना चंदेल, जिला महिला कांग्रेस महासचिव गीतांजलि शर्मा, मंडी शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी चंद्रा, रजनी कुमारी, सुनीता, प्रभा देवी और मांथला पंचायत की उपप्रधान डोलमा सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed