सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vehicles stranded on the Narla-Mandi four-lane due to rain, pulled out using machinery

Mandi News: बारिश से नारला-मंडी फोरलेन पर फंसे वाहन, मशीनरी से निकाला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stranded on the Narla-Mandi four-lane due to rain, pulled out using machinery
द्रंग क्षेत्र के नारला से मंडी के बीच फोरलेन पर डाली गई मिट्टी में फंस रहे वाहन। संवाद
विज्ञापन
डायवर्सन प्वाइंटों पर बिछाई मिट्टी दलदल में बदली, एक घंटे तक लगा जाम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। निर्माणाधीन नारला से मंडी फोरलेन पर रविवार दोपहर बारिश के बाद वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। फोरलेन पर नौ मील, पाखरी, भटोग, द्रंग, ब्लैक नाला पाली, पिपली, माणा, साहल और कुन्नू में बनाए गए डायवर्सन प्वाइंटों में वाहन दलदल में फंस गए। पाखरी में विशेष रूप से शाम पांच बजे से लगभग एक घंटे तक जाम रहा। भारी वाहनों को मशीन से हटाने के बाद मार्ग को बहाल किया गया। अचानक बारिश और ठंड बढ़ने के कारण यात्री वाहन वहीं रुके रहे। वाहन चालकों लोकेश ठाकुर, हेम सिंह, पवन कुमार, दीपक ठाकुर, हरी सिंह, राम चंद्र, सेवक राम और प्यार चंद ने बताया कि फोरलेन कंपनी ने हाइवे पर बनाए डायवर्सन प्वाइंटों में केवल मिट्टी बिछाई है और इनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। उन्होंने सभी डायवर्सन प्वाइंटों में बजरी बिछाने की मांग की। वहीं, फोरलेन परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि जिन स्थानों पर वाहन फंसे थे, वहां मशीनों की मदद से यातायात को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed