सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Woman's hand got stuck between the door of HRTC bus

Mandi News: एचआरटीसी बस के दरवाजे के बीच आया महिला का हाथ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Woman's hand got stuck between the door of HRTC bus
विज्ञापन
बस का दरवाजा अचानक बंद करते समय हुआ हादसा
Trending Videos

खून अधिक बहने से हालत नाजुक, शरीर के कई हिस्सों में आए गहरे घाव

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में एचआरटीसी बस में सवार होते समय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिक खून बहने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पेटू गांव से भराडू गोसदन आ रही यह महिला बस में सवार थी। इसी दौरान अचानक दरवाजा बंद होते समय उसका हाथ उसमें फंस गया। इससे वह असंतुलित होकर गिर पड़ी और उसके हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे घाव हो गए।



घटना के बाद उसे तुरंत निजी वाहन से जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आपातकालीन सेवाओं में तैनात चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार दिया। घायल महिला की पहचान पेटू निवासी रीता के रूप में हुई है, जो रोजाना की तरह परिवहन निगम की बस से भराडू गोसदन जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर अस्पताल के एसएमओ विकास नाथ ने महिला के घायल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए क्षेत्र के बाहर किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed