फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: BJP to hold a march in Assam, led by cm Himanta Biswa, over the SIR issue.

राजनीति: एसआईआर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा की अगुवाई में पदयात्रा निकालेगी भाजपा

Tue, 27 Oct 2026 07:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 07:11 PM IST
सार

मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के समर्थन में पार्टी चारों संसदीय क्षेत्रों में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान में पदयात्राएं निकालेगी। शिमला में एक नवंबर को होने वाली पदयात्रा की अगुवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा करेंगे। 

विज्ञापन
Politics: BJP to hold a march in Assam, led by cm Himanta Biswa, over the SIR issue.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ सियासी मोर्चा खोलेगी। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के समर्थन में पार्टी चारों संसदीय क्षेत्रों में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान में पदयात्राएं निकालेगी। शिमला में एक नवंबर को होने वाली पदयात्रा की अगुवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा करेंगे। इसमें नेता विपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि शिमला संसदीय क्षेत्र की पदयात्रा एक नवंबर को शिमला के चौड़ा मैदान में होगी। इसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की पदयात्रा 30 अक्तूबर को धर्मशाला में होगी। इसमें सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विधायक सुधीर शर्मा और विधायक पवन काजल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की पदयात्रा चार नवंबर को हमीरपुर में निकाली जाएगी। इसमें सांसद अनुराग ठाकुर, डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर और विधायक रणधीर शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसी दिन मंडी संसदीय क्षेत्र में भी पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसमें नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और विधायक अनिल शर्मा सहित अन्य नेता भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed