फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Big News: vidhan sabha Winter session; himachal weather; increase in deities offerings,allowances of bajant

HP Big News: शीतकालीन सत्र 16 से, फिर बिगड़ेगा माैसम, देवताओं के नजराने और बजंतरियों के भत्ते में बढ़ोतरी

Tue, 27 Oct 2026 05:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 05:07 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को अपराध, राजनीति, माैसम, प्रशासन से संबंधित कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। शिमला पुलिस ने टैक्सी से 257 ग्राम चिट्टा बरामद किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कई घोषणाएं कीं। उधर, प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।

विज्ञापन
HP Big News: vidhan sabha Winter session; himachal weather; increase in deities offerings,allowances of bajant
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़े सप्लायरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शोघी के पास एक टैक्सी की तलाशी के दौरान 257 ग्राम चिट्टा बरामद कर अमृतसर निवासी रेशम सिंह (34) को गिरफ्तार किया है। वहीं शोघी के पास एक टैक्सी की तलाशी के दौरान 257 ग्राम चिट्टा बरामद कर अमृतसर निवासी रेशम सिंह (34) को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देव समाज, किसानों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। उधर, हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के तेरहवें सत्र की तारीख और अस्थायी कार्यसूची जारी कर दी गई है। वहीं  आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन

Trending Videos

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, पंजाब से सप्लायर गिरफ्तार; 257 ग्राम चिट्टा बरामद
शिमला में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़े सप्लायरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस की स्पेशल सेल ने शोघी के पास एक टैक्सी की तलाशी के दौरान 257 ग्राम चिट्टा बरामद कर अमृतसर निवासी रेशम सिंह (34) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन शिमला में सप्लाई करने के प्रयास में था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में दो दिन शुष्क मौसम रहने के बाद 29 अक्तूबर से मौसम करवट ले सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी, जबकि मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट संभव है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

देवी-देवताओं के नजराने और बजंतरियों के भत्ते में बढ़ोतरी
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देव समाज, किसानों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने देवी-देवताओं के नजराने में पांच प्रतिशत और बजंतरियों के नजराने में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का एलान किया। इसके अलावा देवी-देवताओं के मुख्य गुर को 11,100 रुपये देने की घोषणा भी की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी
हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के तेरहवें सत्र की तारीख और अस्थायी कार्यसूची जारी कर दी गई है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में चलेगा।  सत्र 16 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा। पहले दिन सदन की बैठक दोपहर 2 बजे शुरू होगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

कांगड़ा में चिट्टा तस्करी मामले में 1.01 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नूरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इंदौरा के छन्नी गांव में 1 करोड़ 1 लाख 55 हजार 718 रुपये मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज करने संबंधी आदेश का बोर्ड लगाया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना इंदौरा में वर्ष 2017 में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में की गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी को मिली नई जिम्मेदारी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 24 अक्तूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार,उन्हें हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed