फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   खाई में गिरी कार, एक की मौत

खाई में गिरी कार, एक की मौत

Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिला के टापरी में चट्टान की चपेट में आने से मारुतिकार सतलुज के पास खाई में जा गिरी। सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक मारुति कार संख्या 26 ए-0536 टापरी से चौलिंग की ओर जा रही थी। इस दौरान टापरी के पास कार चट्टान की चपेट में आने से खाई में जा गिरी। इसमें कार में सवार भूपेंद्र सिंह निवासी उरनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक रवि कुमार निवासी उरनी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे जेपी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सड़क बंद होने के कारण घायल को शिमला नहीं ले जाया जा सका है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी किन्नौर केके वर्धन ने बताया कि चट्टान की चपेट में आने से गाड़ी सतलुज नदी के किराने जा गिरी। उन्होंने बताया कि कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed