फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bagipul-Jaon road restored for traffic after a week

Rampur Bushahar News: बागीपुल-जाओ सड़क एक हफ्ते बाद यातायात के लिए बहाल

Fri, 14 Aug 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निरमंड (कुल्लू)। निरमंड की बागीपुल-जाओ सड़क एक हफ्ते बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हाे गई है। यह सड़क भारी बारिश के कारण एक सप्ताह से यातायात के लिए बाधित थी। लोक निर्माण विभाग मंडल निरमंड ने युद्धस्तर पर सड़क को बहाल करने का कार्य किया। विभाग ने जेसीबी मशीनों सहित आवश्यक संसाधन मौके पर भेजे थे। सड़क से मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा किया गया। इस सड़क के बंद होने से क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों को पिछले एक हफ्ते से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के कई जगह से क्षतिग्रस्त होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। लोक निर्माण विभाग निरमंड मंडल के सहायक अभियंता राकेश नेगी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि विभाग ने सड़क को शाम 5 बजे छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई की। जेसीबी मशीनों का उपयोग कर कई जगह से मलबा हटाया गया। क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर मार्ग को सुरक्षित बनाया गया। इस बहाली से स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य कर एक सप्ताह के भीतर मार्ग को यातायात योग्य बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article