{"_id":"6a7ef6b359cacd1bcc08632f","slug":"the-kisan-sabha-will-launch-a-protest-in-nirmand-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-167246-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: परियोजना प्रभावितों को रॉयल्टी और \nप्रदूषण का मुआवजा न मिलने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: परियोजना प्रभावितों को रॉयल्टी और प्रदूषण का मुआवजा न मिलने पर रोष
विज्ञापन
चाटी में किसान सभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : सभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सभा निरमंड में 25 को मोर्चा खोलेगी
2021 से लंबित बिजली उत्पादन की एक प्रतिशत राशि जल्द जारी करने की उठी मांग
प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में की जा रही बैठकें
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर परियोजना प्रभावितों की मांगों को लेकर किसान सभा 25 अगस्त को निरमंड में मोर्चा खोलेगी। किसान सभा लंबे समय से प्रभावितों को परियोजना से मिलने वाली एक प्रतिशत रॉयल्टी और प्रदूषण का मुआवजा जारी करने की मांग उठा रही है। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए इन दिनों गांव-गांव में किसान सभा की बैठकें की जा रही हैं। सभा ने परियोजना प्रभावितों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है। हिमाचल किसान सभा रामपुर परियोजना 412 मेगावाट प्रभावित कमेटी के सचिवालय सदस्यों की बैठक शुक्रवार को चाटी कार्यालय में हुई। बैठक में परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई और 25 अगस्त को निरमंड में होने वाले प्रदर्शन के बारे में चर्चा की गई। बैठक में किसान सभा के जिला अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने कहा है कि इस परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2014 में पूरा हो चुका है। इसके बाद परियोजना ने बिजली उत्पादन करना शुरू कर दिया था। बिजली उत्पादन के बाद जो कुल बिजली उत्पादन की एक प्रतिशत रॉयल्टी के तौर पर प्रभावित परिवारों को हर वर्ष मिलनी थी लेकिन अभी तक केवल वर्ष 2019-20 की राशि ही प्रभावितों को मिल पाई है। इसके बाद दी जाने वाली राशि अभी तक प्रभावित परिवारों को नहीं दी गई है। दूसरी ओर परियोजना के निर्माण से उठी धूल से जो फसलों को नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा भी वर्ष 2012-13 और 2013-14 का प्रभावित परिवारों को नहीं दिया गया है। जिससे लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, ऊर्जा विभाग और जिला प्रशासन लोगों को ठगने का काम कर रहा है लेकिन किसान सभा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और आम जनता को संगठित करते हुए इसके लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि निरमंड में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। इस प्रदर्शन में सैकड़ों परियोजना प्रभावित भाग लेंगे। इस मौके पर देवकी नंद, पूर्ण ठाकुर, पर्स राम, कुलदीप, दयाल, महेश, मिलाप, हरि सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।