फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Important decisions taken at a meeting regarding the organization of block-level sports competitions

Rampur Bushahar News: अंडर-19 छात्र वर्ग की प्रतियोगिता झाकड़ी और छात्रा वर्ग की होगी तकलेच स्कूल में

Fri, 14 Aug 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
. खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय
विज्ञापन


. बैठक में खेल पदाधिकारियों और विद्यालय प्रमुखों ने तैयार की रूपरेखा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
अंडर-19 छात्र-छात्राओं की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर संबंधित खेल पदाधिकारियों और विद्यालय प्रमुखों की बैठक रामपुर में हुई। बैठक में प्रतियोगिताओं के आयोजन, स्थल चयन, रोटेशन व्यवस्था और खेल गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में अंडर-19 प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए विद्यालयों को रोटेशन आधार पर अवसर देने का निर्णय लिया गया। इसके तहत आगामी तीन वर्षों के लिए छात्र एवं छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल निर्धारित किए गए। सत्र 2026-27 अंडर-19 छात्र वर्ग की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी और छात्रा वर्ग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में आयोजित होगी। सत्र 2027-28 में अंडर-19 छात्र वर्ग की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा और छात्रा वर्ग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिंगला में होगी। सत्र 2028-29 में अंडर-19 छात्र वर्ग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझेवटी और छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली होगी। बैठक में जोन समन्वयक पुष्पानंद गुप्ता, राजेश कुमार प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर, अरविंद नेगी प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी, मधुसूदन प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझेवटी, दिनेश कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा, जोन प्रभारी प्रीतम ठाकुर, छात्रा खेल प्रभारी चंद्र बदरेल, संजय नेगी और छात्र खेल प्रभारी विश्वेश्वर लाल और सुभाष रांझा भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, डीपीई और पीईटी भी शामिल रहे। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन को लेकर अपने सुझाव और सहयोग प्रदान किया। बैठक में प्रतियोगिताओं के सफल संचालन, खिलाड़ियों की सुविधा, खेल मैदानों की व्यवस्था, निर्णायकों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि रोटेशन व्यवस्था से विभिन्न विद्यालयों को खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed