{"_id":"5daf068d8ebc3e0160260fdf","slug":"bjp-election-rampur-hp-news-sml3117495189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म, गोपाल जबैईक होंगे भाजपा मंडलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म, गोपाल जबैईक होंगे भाजपा मंडलाध्यक्ष
विज्ञापन
भाजपा मंडल जुब्बल-कोटखाई के अध्यक्ष गोपाल जबैईक।
- फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू। गोपाल जबैईक भाजपा मंडल जुब्बल-कोटखाई के अध्यक्ष बन गए हैं। सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव में हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद मंगलवार को इनके नाम की घोषणा कर दी गई है। इनके नाम पर मंगलवार को कोई खास विरोध नहीं किया गया। अध्यक्ष की ताजपोशी मंगलवार को निर्विरोध हो गई। पार्टी की ओर से तैनात चुनाव प्रभारी विनोद चंदेल आम सहमति से अधिकारिक तौर पर घोषण कर दी है। पहले दिन विरोध करने वालों के रातों रात सुर बदल गए।
सोमवार को कोटखाई के लोनिवि रेस्ट हाउस में जुब्बल से कई अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे थे। सबसे अधिक बलबीर ठाकुर के समर्थन में कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। चुनाव प्रक्रिया का विरोध करने के बाद बलबीर ठाकुर और उनके कुछ समर्थकों ने मीडिया में इसकी सूचना साझा की। दूसरे दिन किसी की ओर से चुनाव प्रक्रिया को लेकर कोई विरोध नहीं किया गया। पहले दिन शोर मचाने वाले कार्यकर्ता दूसरे दिन खामोश रहे। जुब्बल से मंडल अध्यक्ष के पद के लिए दावेदारी जता चुके महावीर जगटा, इंद्र चौहान और किताब सिंह नेगी की ओर से इस चुनाव का सार्वजनिक तौर पर कोई विरोध नहीं किया गया। आखिर अध्यक्ष पद पर दूसरी बार गोपाल जबैईक की ताजपोशी अब हो चुकी है। चुनाव अधिकारी विनोद चंदेल ने बताया कि चुनाव में केवल एक नामांकन आया था। इसलिए गोपाल जबैईक को मंडल अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है।
---
बलबीर बोले, सब कुछ प्रायोजित था, चुनाव से खुश नहीं
इधर, चुनाव का विरोध करने वाले अध्यक्ष पद के दावेदार बलबीर ठाकुर का कहना है कि पूरा चुनाव प्रायोजित था। उन्होंने प्रभारी के सामने पहले दिन अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा कि चुनाव से संतुष्ट नहीं हैं। जुब्बल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सलाह के बाद मामले को हाईकमान के सामने रखा जाएगा।
Trending Videos