फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur bushahr boxing championship 300 boxers lavi fair

रामपुर में बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज, 300 मुक्केबाज दिखाएंगे दमखम

Sun, 25 Oct 2026 03:10 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:10 PM IST
rampur bushahr boxing championship 300 boxers lavi fair
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में रामपुर बुशहर के पदम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार से बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज हो गया। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति और बुशहर बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के करीब 300 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुरेंद्र शांडिल ने किया। इस दौरान बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजकों ने मुख्यातिथि का टोपी और खतक पहनाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिलों के अलावा अन्य राज्यों के मुक्केबाज भी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, अंडर-14 आयु वर्ग में 14, अंडर-17 में 12 और अंडर-19 में 11 श्रेणियों में मुकाबले करवाए जाएंगे। बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में मुक्केबाजी को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव मिलता है और उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने का अवसर मिलता है। मुख्यातिथि सुरेंद्र शांडिल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह वर्ष 1998 से रामपुर क्षेत्र में मुक्केबाजी को बढ़ावा देने और युवाओं को इस खेल से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि आज रामपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बच्चे मुक्केबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। विशेष रूप से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने और युवाओं को स्वस्थ गतिविधियों से जोड़ने के लिए खेलों को बढ़ावा देना जरूरी है। मुक्केबाजी से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष करने की क्षमता और लक्ष्य के प्रति समर्पण जैसे गुण विकसित होते हैं। शांडिल ने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर अभ्यास और मेहनत करनी चाहिए। बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप जैसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने और अनुभव हासिल करने का अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन के जिला सचिव संतोष कुमार, प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अशोक नेगी, देविंद्र पौंड, बुशहर बॉक्सिंग क्लब के महासचिव अशोक मेहता, कनक हस्टा, खेम चौहान, मुकेश मेहता, रामरतन वर्मा, विवेक गौतम, चेतन शर्मा, विनोज नेगी और राकेश कायथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली से हमीरपुर पहुंचीं वोल्वो बसों में बिना बिल का सामान पकड़ा, 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुलदीप शर्मा के नाम रही कुल्लू दशहरा की चौथी सांस्कृतिक संध्या, पुलिस और तत्वा बैंड ने भी मचाया धमाल

25 Oct 2026

झज्जर के बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मांगी मन्नतें, चौदस मेले का समापन

पीएम मोदी के आगमन से पहले नमो घाट पर बढ़ाई गई सुरक्षा, VIDEO

25 Oct 2026

देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत 31 अक्तूबर को बनारस से होगी रवाना; VIDEO

25 Oct 2026
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में 23 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा आयोजित, दो पालियों में 9,816 अभ्यर्थी होंगे शामिल

25 Oct 2026

यूपी PET परीक्षा में सख्त चेकिंग, लखनऊ में जूते उतरवाकर जांच; कलावा भी कटवाया

25 Oct 2026
विज्ञापन

लंबा इंतजार खत्म! विंध्य को मिली रेल कनेक्टिविटी की नई सौगात, चुरहट पहुंची मेमू ट्रेन; जानें कहां-कहां रुकेगी

25 Oct 2026

काशी के एयर शो को लेकर भारतीय सेना भी उत्साहित, जेट के अंदर से रोमांचक वीडियो

25 Oct 2026

दिवाली से पहले मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न!

25 Oct 2026

पीईटी की पहली पाली के लिए लखनऊ में केंद्रों पर जुटे अभ्यर्थी

25 Oct 2026

उज्जैन: जय श्री महाकाल के उद्घोष से गूंजा मंदिर, भस्म आरती में दिखा बाबा का दिव्य स्वरूप

25 Oct 2026

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का 19वां वार्षिक उत्सव मनाया गया, झांकियों ने मन मोहा

25 Oct 2026

कानपुर: गुजराती परिधानों में सजीं महिलाएं, खेला गरबा

25 Oct 2026

डीएम और एसपी ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण, VIDEO

24 Oct 2026

मिशन शक्ति की झांकी से महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता का संदेश, VIDEO

24 Oct 2026

वीडियो: आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन का आगाज

24 Oct 2026

वीडियो: छात्राओं से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने की धमकी देने के दो आरोपी दबोचे, नेपाल भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी

वरिष्ठ एनसीपी नेता और पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी से खास बातचीत

24 Oct 2026

Meerut: पीईटी परीक्षा को लेकर एडीजी ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

24 Oct 2026

एएमयू छात्रसंघ चुनाव अध्यक्ष पद प्रत्याशी शरजील इकबाल से बातचीत

24 Oct 2026

चंपावत: वन कर्मियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी

24 Oct 2026

Meerut: 53वें संयुक्त मसीही सम्मेलन का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

24 Oct 2026

वीडियो: टनकपुर में वर्ग-3, वर्ग-4 पट्टेदारों को भूमिधरि अधिकार का विस्तार

24 Oct 2026

वीडियो: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं

वीडियो: सांसद अजय भट्ट ने कहा- दुर्घटना में अंग गंवाने वालों को कृत्रिम अंग से मिलेगी नई जिंदगी

VIDEO: युवाओं से नशे से दूर रहने और विकसित भारत-2047 में भागीदारी की अपील

24 Oct 2026

VIDEO: हुनर से सजाई दिवाली, 650 छात्राओं को मिले प्रमाणपत्र

24 Oct 2026

VIDEO: करवाचाैथ से पहले कपड़ा बाजार में राैनक, इन साड़ियों की डिमांड

24 Oct 2026

video: मैनपुरी के किशनी में धूमधाम से निकाली शिव बरात

24 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed