फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chess competition kicks off in grand style at the Theog Festival with 161 players

शतरंज की बिछी बिसात : 5 से अस्सी साल तक के प्रतिभागी चलेंगे शह-मात की चाल

Fri, 14 Aug 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chess competition kicks off in grand style at the Theog Festival with 161 players
ठियोग में शतरंजा का रोमांच हुआ शुरू, प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मुकाबलों में दिखा रोमांच। संवा
शतरंज की बिछी बिसात : पांच साल की शिया और
विज्ञापन

83 वर्षीय एनएस गुलेरिया चलेंगे शह-मात की चाल
ठियोग उत्सव में 161 खिलाड़ियों के साथ शतरंज प्रतियोगिता का शानदार आगाज
हरियाणा के साहिल बरियान प्रतियोगिता के सबसे अधिक रेटिंग वाले खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उत्सव के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शुक्रवार को शिमला हिल्स होटल में शुभारंभ हो गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों और बाहरी राज्यों से कुल 161 प्रतिभागी शतरंज की बिसात पर शह और मात की चाल चलेंगे। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में पांच साल की उम्र से लेकर अस्सी साल तक के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। बालिका वर्ग में पांच वर्षीय शिया सबसे कम उम्र औ बालकों में छह वर्षीय दिव्यांश शर्मा भाग ले रहे हैं। वहीं, 83 वर्षीय एनएस गुलेरिया सबसे अधिक उम्र के प्रतिभागी हैं। नगर परिषद के सौजन्य से आयोजित यह स्पर्धा खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की परंपरा का हिस्सा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व देवरी घाट वार्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर ने मुख्यअतिथि के रूप में किया। सहायक बंदोबस्त अधिकारी हितेश आजाद भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। हरियाणा के साहिल बरियान इस प्रतियोगिता के सबसे अधिक रेटिंग वाले खिलाड़ी हैं। उनकी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग 1956 है। उनकी उपस्थिति से मुकाबलों का स्तर और रोमांच बढ़ गया है। संजय श्याम, अर्पित वेक्टा, सिद्धार्थ कुठियाला और अमन वर्मा आर्बिटर की भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों और बाहरी राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे हैं। इससे ठियोग में शतरंज के इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। खिलाड़ी अपनी रणनीति, धैर्य और एकाग्रता का प्रदर्शन करेंगे। नगर परिषद पिछले कई वर्षों से ठियोग उत्सव के दौरान विभिन्न खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करती रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में आर्बिटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह आयोजन क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article