फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Departments should prioritize the resolution of public grievances

Rampur Bushahar News: जन समस्याओं का प्रमुखता से निवारण करें विभाग

Fri, 14 Aug 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Departments should prioritize the resolution of public grievances
शिकायत निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों के साथ चर्चा करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डीपी
. शिकायत निवारण समिति की बैठक में मंत्री जगत सिंह ने दिए निर्देश
विज्ञापन

. शौंग पंचायत के लिए सुचारू बस सेवा चलाने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने वाइब्रेंट विलेज के लिए सीवरेज लाइन की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में उन्होंने विभागों के अधिकारियों को सड़क और पेयजल से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए समयबद्ध तरीके से कार्य करने को कहा। रिकांगपिओ के आईटीडीपी के सम्मेलन कक्ष में शुक्रवार को खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति कल्पा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। बैठक में गैर सरकारी सदस्यों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने सांगला तहसील की किल्बा पंचायत में मल निकासी परियोजना के कार्य को शीघ्र करने पर बल दिया। इसके अलावा बटसेरी पंचायत में वाइब्रेंट विलेज के तहत सीवरेज लाइन की डीपीआर शीघ्र तैयार करने का आग्रह किया और पंचायत में सामुदायिक भवन के कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की। मंत्री जगत सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों को पंचायत चांसू में एंबुलेंस रोड, पेयजल की समस्या से निजात दिलाने और संपर्क सड़क को दुरुस्त करने के दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने शौंग पंचायत में परिवहन निगम की बस सेवा को सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन दिया और सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी आईटीडीपी घनश्याम दास शर्मा ने बैठक का संचालन किया और विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी कैबिनेट मंत्री को दी। इस मौके पर एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज, उप पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा, निदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा सहित गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed