सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Five students from Nithar passed the National Means-cum-Merit Scholarship Examination

Rampur Bushahar News: छात्रवृत्ति परीक्षा में छाये होनहार, शिक्षा के लिए हर वर्ष मिलेंगे 12 हजार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Five students from Nithar passed the National Means-cum-Merit Scholarship Examination
नित्थर स्कूल की सानिया ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा। संवाद
विज्ञापन
नित्थर के पांच विद्यार्थियों ने पास की राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा
Trending Videos

. 9वीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक मिलेंगी छात्रवृत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। शहीद डोला राम मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नित्थर के तहत क्लस्टर लेवल पर चल रहे स्कूलों के पांच विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा पास की है। अब अगले चार साल तक इन विद्यार्थियों को सरकार की ओर से 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति हर वर्ष दी जाएगी। शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के तहत चल रहे माध्यमिक स्कूल ढमाह के अक्षय जोशी, पुत्र मोहन लाल और अमित, पुत्र सुदर्शन ने परीक्षा पास की है। माध्यमिक पाठशाला आनस से सृष्टि, पुत्री धर्मपाल, शहीद डोला राम मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की इशिता, पुत्री राकेश कुमार और सानिया, पुत्री सतपाल ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह पहली बार है कि नित्थर के तहत पांच बच्चे इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे शिक्षा क्षेत्र की ओर अपना लक्ष्य निर्धारित कर सकेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मपाल ने बताया कि इस परीक्षा में आठवीं कक्षा के बच्चे भाग ले सकते हैं। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक हर साल छात्रवृत्ति के रूप में 12 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। चार साल में इनको कुल 48 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने नित्थर विद्यालय कांप्लेक्स में आने वाले आनस और ढमाह स्कूल के उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्रों को कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

नित्थर स्कूल की सानिया ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा। संवाद

नित्थर स्कूल की सानिया ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा। संवाद

नित्थर स्कूल की सानिया ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा। संवाद

नित्थर स्कूल की सानिया ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा। संवाद

नित्थर स्कूल की सानिया ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा। संवाद

नित्थर स्कूल की सानिया ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा। संवाद

नित्थर स्कूल की सानिया ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा। संवाद

नित्थर स्कूल की सानिया ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article