{"_id":"69b6966046d463d452079575","slug":"for-good-apple-production-gardeners-should-keep-bee-boxes-in-the-orchardsfor-good-apple-production-gardeners-should-keep-bee-boxes-in-the-orchards-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-156087-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेब की अच्छी पैदावार के लिए बगीचों में मधुमक्खियां के बॉक्स रखें बागवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेब की अच्छी पैदावार के लिए बगीचों में मधुमक्खियां के बॉक्स रखें बागवान
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
फ्लाॅवरिंग के समय परागण में मुख्य भूमिका निभाती हैं मधुमक्खियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। बगीचों में परागण के लिए मधुमक्खियों का होना आवश्यक है। फ्लॉवरिंग के समय मधुमक्खियां परागण क्रिया में मुख्य भूमिका निभाती हैं। विशेषज्ञों ने सेब की अच्छी पैदावार के लिए बागवानों को बगीचों में मधुमक्खियों के बॉक्स रखने की सलाह दी है। सेब के बगीचों में कुछ दिनों में फ्लाॅवरिंग शुरू हो जाएगी। नर फूलों से मादा फूल में पराग कोष स्थानांतरित करने के लिए मधुमक्खियां सबसे आवश्यक हैं। ठंड के मौसम में अन्य मित्र कीट परागण में सहायता नहीं कर पाते हैं। इस दौरान बागवान बगीचों में मधुमक्खियां के मौनगृह स्थापित कर फसल में बढ़ोतरी कर सकते हैं। मधुमक्खियों को बगीचों में लगाने से सेब की फसल में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार बगीचों में मधुमक्खियों के बॉक्स किराये पर लेते वक्त कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। बागवानी विशेषज्ञ डाॅ. संजय चौहान ने बताया कि फ्रूट सेटिंग में मधुमक्खियां की अहम भूमिका है। अच्छी और गुणवत्ता वाली फसल लेने के लिए बागवान बगीचों मे मधुमक्खियां के बॉक्स रखें। बॉक्स रखते वक्त ध्यान में रखे की प्रति बाॅक्स सात से आठ फ्रेम हों। पांच बीघा वाले बगीचे में दो से तीन बाॅक्स स्थापित करें। बाॅक्स को ऐसी जगह स्थापित करें, जहां अच्छी धूप लगती हो और तेज हवाएं न चलती हों। बगीचों में तभी मधुमक्खियाें के बॉक्स रखें, जब 10 प्रतिशत फूल खिल चुके हों अन्यथा भोजन की तलाश में मधुमक्खियां दूसरे स्थान पर चली जाएंगी।