{"_id":"697b4fea9378eb7e110898dc","slug":"horticulture-will-be-strengthened-through-chhaila-neripul-yashwant-nagar-ochghat-road-network-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-153160-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क नेटवर्क से सशक्त होगी बागवानी : चेतन बरागटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क नेटवर्क से सशक्त होगी बागवानी : चेतन बरागटा
विज्ञापन
भाजपा आईटी और सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी चेतन बरागटा।
विज्ञापन
सड़क के लिए 200 करोड़ मंजूर करने पर केंद्र सरकार का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सीआरआईएफ के अंतर्गत छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क के लिए 200 करोड़ की स्वीकृति अपर शिमला क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय है। यह बात भाजपा आईटी और सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी चेतन बरागटा ने कही। बरागटा ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। बरागटा ने कहा कि यह सड़क परियोजना केवल यातायात सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि हिमाचल की रीढ़ कही जाने वाली बागवानी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली साबित होगी। इससे सेब, नाशपाती और अन्य नकदी फसलों को समय पर मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। परिवहन लागत घटेगी और बागवानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। चेतन बरागटा ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने से न केवल किसानों और बागवानों की आय बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन की दृष्टि से भी यह सड़क अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास, विशेषकर बागवानों और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है। यह परियोजना उसी प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।
Trending Videos