{"_id":"6a7ee9acffa8e8864c0982c5","slug":"hpmc-gumma-is-making-payments-under-the-intervention-scheme-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-167230-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेब का भुगतान शुरू, 10 हजार बागवानों \nके खाते में जाएंगे 11 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेब का भुगतान शुरू, 10 हजार बागवानों के खाते में जाएंगे 11 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
.मध्यस्थ योजना के तहत भुगतान कर रहा एचपीएमसी गुम्मा, बागवानों को बड़ी राहत मिली
. गुम्मा शाखा पात्र बागवानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान कर रही
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। एचपीएमसी की गुम्मा मंडी शाखा ने वर्ष 2024-25 के लंबित सेब भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में करीब दस हजार बागवानों को करीब 11 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। यह भुगतान मध्यस्थ योजना के तहत किया जा रहा है जिससे बागवानों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने पहले चरण के भुगतान के लिए एचपीएमसी को 11 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस राशि के आधार पर गुम्मा शाखा पात्र बागवानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान कर रही है। अभी तक करीब दो करोड़ रुपये बागवानों को जारी किए जा चुके हैं। लगभग नौ करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। एचपीएमसी गुम्मा के शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 के तहत भी बागवानों का करीब 24 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। फिलहाल, वर्ष 2024-25 के पहले चरण के भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है। इस चरण में एक से सौ बैग तक सेब बेचने वाले छोटे और मध्यम श्रेणी के बागवानों को शामिल किया गया है। बागवानों ने लंबित भुगतान जारी होने पर राहत जताई है। उनका कहना है कि भुगतान मिलने से दवाइयों और खाद पर होने वाले खर्च को पूरा करने में मदद मिलेगी। एचपीएमसी के अनुसार, वर्ष 2025 का करीब 24 करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी लंबित है। हालांकि, वर्तमान में वर्ष 2024-25 के पहले चरण के भुगतान पर ध्यान केंद्रित किया गया है।