फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   IGNOU extends deadline for admission and re-registration to July

Rampur Bushahar News: इग्नू में प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Sun, 19 Jul 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा मुक्त और दूरस्थ शिक्षा तथा ऑनलाइन माध्यम के सभी कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध है। एलएससी-1173 राजकीय महाविद्यालय नेरवा के समन्वयक वरुण सूद ने बताया कि अभ्यर्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है। अभ्यर्थी घर बैठे ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्हें अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी से इग्नू के प्रवेश पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। आवेदन के समय सभी आवश्यक दस्तावेज स्पष्ट और वैध रूप में अपलोड करने होंगे। वरुण सूद ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय रहते प्रवेश या पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें। इससे तकनीकी समस्याओं से बचा जा सकेगा। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू के आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं। वे एलएससी-1173, राजकीय महाविद्यालय नेरवा स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में कार्यालय समय के दौरान भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed