फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Isha entrusted with the responsibility of the Commerce Society at Ani College

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में ईशा को सौंपा कॉमर्स सोसायटी का जिम्मा

Sun, 19 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Isha entrusted with the responsibility of the Commerce Society at Ani College
आनी कॉलेज में कॉमर्स सोसायटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन।
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में कॉमर्स विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉमर्स सोसायटी का पुनर्गठन किया। यह प्रक्रिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में डॉ. धन प्रकाश और प्रो. राधिका नेगी सहित कॉमर्स संकाय के 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा ईशा को अध्यक्ष चुना गया। द्वितीय वर्ष के छात्र सुशांत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। द्वितीय वर्ष की मिताली ठाकुर को महासचिव, प्रथम वर्ष के अंकुश को संयुक्त सचिव और प्रथम वर्ष के करण को कोषाध्यक्ष चुना गया। डॉ. धन प्रकाश और प्रो. राधिका नेगी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रमों के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि कॉमर्स सोसायटी विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संगठनात्मक कौशल विकसित करने का प्रभावी मंच है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से समाजोपयोगी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article