{"_id":"6a5f74789b08e5d92d03fcd3","slug":"even-after-a-year-the-retaining-wall-has-not-been-built-difficulties-have-mounted-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-165359-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एक साल बाद भी नहीं लगा डंगा, बढ़ीं दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एक साल बाद भी नहीं लगा डंगा, बढ़ीं दुश्वारियां
विज्ञापन
उपमंडल आनी की कराणा सडक़ पर डंगा धंसने से यातायात ठप। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात में दो दिन पहले फिर गिरा और अब बसों समेत बड़े वाहनों की आवाजाही बंद
सेब सीजन के बीच कराणा सड़क पर लोगों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के कराणा मार्ग पर कुंगश के खमारला के साथ सड़क पर बीते वर्ष क्षतिग्रस्त हुआ डंगा एक साल बाद भी नहीं लगाया गया। अब हाल ही में हुई बारिश के कारण डंगे का अगला हिस्सा भी धंस गया है, जिससे इस मार्ग पर बसों समेत सभी बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। हालांकि, छोटे वाहन जोखिम उठाकर गुजर रहे हैं लेकिन लगातार धंसाव के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस मार्ग के बंद होने से कराणा-1 और कराणा पंचायत की हजारों की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, सेब सीजन के दौरान किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें आने लगी हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों, मरीजों और अन्य यात्रियों को भी आवागमन में कठिनाई हो रही है। कराणा-1 पंचायत के प्रधान चुनी लाल राठौर, उपप्रधान प्रवेश कुमार, कराणा पंचायत की प्रधान शांता कुमार और उपप्रधान मनोज कुमार ने बताया कि विभाग को बरसात और सेब सीजन शुरू होने से पहले ही इस स्थान पर डंगा लगा देना चाहिए था। यदि समय रहते सुरक्षा कार्य पूरा कर लिया जाता है, तो आज लोगों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि सड़क पर करीब चार किलोमीटर तक जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही और अधिक जोखिम भरी हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि क्षतिग्रस्त डंगे का निर्माण युद्ध स्तर पर करवाया जाए और सड़क के गड्ढों की भी तुरंत मरम्मत की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। सेब उत्पादकों को अपनी फसल के परिवहन में किसी प्रकार की बाधा न आए।
क्षतिग्रस्त डंगे का निर्माण कार्य अगले दो दिनों के भीतर शुरू कर पूरा कर दिया जाएगा। सड़क पर बने गड्ढों को भी शीघ्र भरकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाएगा।
- मनीष, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग आनी