सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   shimla water tank poisoned with pesticide 30 family at risk

Rampur Bushahar: टूटा था टैंक का ढक्कन, किसी ने डाल दी जहरीली दवा; 30 परिवारों की जान डाल दी खतरे में

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार

जिला शिमला की टिक्कर तहसील के ब्रेष्टू गांव में अज्ञात व्यक्ति ने पेयजल में जहरीली दवा डालकर करीब 30 परिवारों की जान को खतरे में डाल दिया गया। 

shimla water tank poisoned with pesticide 30 family at risk
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

टिक्कर तहसील के ब्रेष्टू गांव में पेयजल टैंक में सेब की जहरीली दवाई मिलाने के मामले में अब पुलिस ने जांच तेज कर दी है। करीब 30 परिवारों की जान को खतरे में डालने वाली इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जल शक्ति विभाग की रिपोर्ट के बाद ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Trending Videos


जांच के दौरान सामने आया कि टैंक का ढक्कन टूटा हुआ था, जिससे स्पष्ट होता है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर पानी में जहरीली दवाई मिलाई। जल शक्ति विभाग की ओर से लिए गए पानी के सैंपल की जांच में पुष्टि हुई है कि पानी में सेब के बागानों में उपयोग होने वाली दवाई ‘डर्मिट’ थी। इसके बाद विभाग ने एहतियातन पूरे गांव की पेयजल सप्लाई बंद कर दी थी और टैंक व पूरी पाइपलाइन को साफ किया गया। सफाई प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना के समय टैंक के पास कौन-कौन मौजूद था। पुलिस को शक है कि यह घटना किसी पुरानी रंजिश या शरारत का परिणाम हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के पेयजल टैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

एक व्यक्ति की सूचना के बाद उसी समय पानी की सप्लाई बंद कर दी गई थी। इसके बाद टैंकों व पेयजल लाइनों को साफ किया गया। पानी के नमूने की जांच के बाद उसमें सेब की जहरीली दवाई होने की पुष्टि हुई है। अब पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।- जयवंत शर्मा, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग रोहड़ू डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed