{"_id":"69b6b2cfa0b02a64ef0c8386","slug":"leopard-hiding-in-cowshed-attacks-man-referred-to-igmc-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-156127-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गोशाला में छिपे तेंदुए ने व्यक्ति पर किया हमला, आईजीएमसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गोशाला में छिपे तेंदुए ने व्यक्ति पर किया हमला, आईजीएमसी रेफर
विज्ञापन
चौपाल के खगना में तेंदुए के हमले में घायल हुआ व्यक्ति। संवाद
विज्ञापन
शिकार कर कुत्ते को गोशाला ले गया था तेंदुआ
चौपाल के खगना गांव में हुई घटना, ग्रामीण सहमे
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के खगना गांव में तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में व्यक्ति के सिर, बाजू, पीठ और मुंह पर गहरी चोटें आई हैं। चौपाल के जरैत गांव निवासी मोहन सिंह पुत्र स्व. भिंदर सिंह अपने ससुराल टिक्करी आया था। उसके साथ उसकी पत्नी सरिता भी थी। रात को उन्हें कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मोहन सिंह और उसकी पत्नी बाहर निकले, लेकिन उन्हें कुत्ता नहीं मिला। रविवार सुबह करीब सात बजे जब मोहन सिंह सोकर उठा, तो वह कुत्ते को देखने के लिए गोशाला की तरफ गए। गोशाला में कुत्ता मरा हुआ था। जैसे ही वह कुत्ते को गोशाला से बाहर निकालने के लिए अंदर गया, तो पहले से अंदर मौजूद तेंदुआ मोहन सिंह पर झपट पड़ा। उसने मोहन सिंह के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से मोहन सिंह के सिर, बाजू, पीठ और मुंह पर चोटें आई हैं। चौपाल अस्पताल के एमओ ने मोहन सिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। तेंदुए के इस हमले के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।
Trending Videos