फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   MLA Nand Lal Funeral Devthi Rampur Himachal Pradesh

हिमाचल: नम आंखों से दिवंगत विधायक नंद लाल को अंतिम विदाई, सीएम समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 04 Nov 2026 12:30 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 04 Nov 2026 12:30 PM IST
सार

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अपने पैतृक गांव देवठी में पंचतत्व में विलीन हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
MLA Nand Lal Funeral Devthi Rampur Himachal Pradesh
पंचतत्व में विलीन हुए विधायक नंद लाल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष दिवंगत नंद लाल को बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए देवठी में हजारों की संख्या में लोग उमड़े। परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी देवठी पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

विज्ञापन

Trending Videos

ठियोग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने भी देवठी पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान नेताओं ने नंद लाल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना प्रदेश की राजनीति और विशेषकर रामपुर क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। नंद लाल ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में रामपुर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। चार बार विधायक रहे नंद लाल ने अपनी सादगी, जनसंपर्क और राजनीतिक कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed