फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nand lal last rites to be held with state honours

हिमाचल: दिवंगत विधायक नंद लाल को राजकीय सम्मान से दी जाएगी अंतिम विदाई, रामपुर पहुंची पार्थिव देह

Tue, 03 Nov 2026 02:52 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 03 Nov 2026 02:52 PM IST
सार

रामपुर के दिवंगत विधायक नंद लाल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में निर्णय लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से उपायुक्त शिमला को निर्देश जारी किए हैं। पुलिस और रामपुर प्रशासन के अधिकारियों को भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विज्ञापन
nand lal last rites to be held with state honours
विधायक नंद लाल के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने उनके सम्मान में राजकीय अंतिम संस्कार करवाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने उपायुक्त शिमला को पत्र जारी कर अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बुधवार को विधायक नंद लाल को अंतिम विदाई दी जाएगी। सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिमला, रामपुर के उपमंडलाधिकारी नागरिक और जिला नाजिर सहित संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को अंतिम संस्कार के दौरान जरूरी व्यवस्थाएं करने को कहा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के इस निर्णय के तहत दिवंगत विधायक नंद लाल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न करवाया जाएगा। वहीं  दिवंगत विधायक नंदलाल की पार्थिव देह मंगलवार दोपहर बाद रामपुर परिधि गृह पहुंची। वहां पर कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारी, भाजपा नेताओं और लोगों ने नंदलाल को श्रद्धाजंलि दी। परिधि गृह में श्रद्धाजंलि देने के बाद उनके शव को पैतृक गांव देवठी ले जाया गया। नंदलाल का बुधवार दोपहर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed