फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sawan Utsav' held at Saraswatinagar College; various competitions organized

Rampur Bushahar News: पोस्टर मेकिंग में सन्ना और स्लोगन राइटिंग में चार्वी सूद रहे प्रथम

Fri, 14 Aug 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sawan Utsav' held at Saraswatinagar College; various competitions organized
सरस्वतीनगर काॅलेज में आयोजित स्पर्धाओं के विजेता छात्र। संवाद
सरस्वतीनगर कॉलेज में सावन उत्सव, कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग में सन्ना और स्लोगन राइटिंग में चार्वी सूद ने पहला स्थान हासिल किया। यह उत्सव महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका सुमित्रा चौहान और उनकी टीम के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, मेहंदी, रंगोली, राखी निर्माण, बैंगल मेकिंग, बुके मेकिंग और कला एवं शिल्प जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। राजकीय महाविद्यालय सीमा, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर और डीएवी पब्लिक स्कूल सावड़ा के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेहंदी में शीतल, राखी निर्माण में प्रियंका और बैंगल मेकिंग में अंशिका प्रथम रहीं। बुके मेकिंग में वंश और कला एवं शिल्प में मनीष ने पहला स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में अलीना और समायरा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। आशीष, सक्षम, हितेश और विवेक को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रशंसा पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सावन की पारंपरिक संस्कृति को कला के माध्यम से प्रस्तुत करना था। विभिन्न शिक्षण संस्थानों की भागीदारी से सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला। महाविद्यालय की प्राचार्य पूनम मेहता ने सफल आयोजन के लिए महिला प्रकोष्ठ की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी गतिविधियों को भविष्य में भी जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed