{"_id":"6a7f1a001b00b997a009d2bd","slug":"special-meeting-on-sanitation-and-waste-management-held-in-kumarsain-panchaya-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-167294-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ग्रामीणों से घरों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ग्रामीणों से घरों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का किया आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन पंचायत में स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन पर हुई विशेष बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विकासखंड नारकंडा की कुमारसैन पंचायत में स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन पर एक विशेष बैठक हुई। बैठक में घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने और लोगों को उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में उपमंडल अधिकारी मुकेश शर्मा और खंड विकास अधिकारी अरविंद गुलरिया मौजूद रहे। इनके साथ पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए। उपमंडल अधिकारी मुकेश शर्मा ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी अरविंद गुलरिया ने कूड़ा प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कूड़े को अलग-अलग श्रेणियों में रखकर निस्तारण से स्वच्छता मजबूत होगी। बैठक में पंचायत के विभिन्न वार्डों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग, व्यापार मंडल और ग्रामवासी भी उपस्थित थे। लोगों ने स्वच्छता व्यवस्था से संबंधित अपने सुझाव और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान घर-घर जाकर कूड़ा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। कुमारसैन पंचायत के प्रधान प्रवीण वर्मा ने अधिकारियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। वार्ड सदस्य काजल आजाद ने स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को कूड़े के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। बैठक में मौजूद लोगों ने भी पंचायत को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।