रामपुर बुशहर।
जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में विद्यार्थियों के लिए पॉश अधिनियम, महिला शिकायत निवारण, एंटी रैगिंग, खाद्य एवं पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जेंडर समानता और स्वस्थ जीवनशैली विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेल, आंतरिक शिकायत समिति, रैगिंग-रोधी समिति, भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और वॉश, जेंडर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यौन उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव, पॉश अधिनियम, शिकायत निवारण प्रक्रिया और महाविद्यालय में उपलब्ध शिकायत पेटी के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, भेदभाव या असहज स्थिति की शिकायत निर्धारित माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया गया। सेल के संयोजक डॉ. राजन नेगी और भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और वॉश की संयोजक डॉ. योजना, डॉ. प्रमिला ठाकुर ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।