Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three Bears Terror Banshira Village Nirmand Kullu

कुल्लू के गांव में तीन भालुओं का आतंक: मधुमक्खियों के बॉक्स तोड़े, गोशालाओं के दरवाजों पर पंजों के निशान

Tue, 24 Nov 2026 11:39 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 24 Nov 2026 11:39 AM IST
सार

कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल के बनशीरा गांव में तीन भालुओं की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। भालू दिन और रात गांव में घूम रहे हैं तथा मधुमक्खियों के बॉक्स तोड़ने के साथ गोशालाओं के दरवाजों पर पंजे मार रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर भालुओं को आबादी से दूर रखने की मांग की है।

विज्ञापन
Three Bears Terror Banshira Village Nirmand Kullu
कुल्लू के निरमंड उपमंडल के बनशीरा गांव में तीन भालुओं की आवाजाही बढ़ी है। - फोटो : एआई।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल के बनशीरा गांव में तीन भालुओं की दस्तक से ग्रामीणों में डर का माहौल है। गांव में इन दिनों भालुओं की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, ये जंगली जानवर दिन और रात दोनों समय गांव में घूम रहे हैं। भालुओं ने गांव में मधुमक्खियों के बॉक्स तोड़ दिए हैं। इसके अलावा गोशालाओं के दरवाजों पर भी पंजे मारकर खरोंचें लगाई हैं। लगातार हो रही इस गतिविधि से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन




मधुमक्खियों के बॉक्स तोड़े, गोशालाओं को भी बनाया निशाना
ग्रामीणों के अनुसार, तीनों भालू गांव के आसपास लगातार घूम रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मधुमक्खी पालन के लिए रखे गए बॉक्स तोड़ दिए। वहीं, गोशालाओं के दरवाजों पर भी पंजों से खरोंचें मारी हैं। भालुओं की इस गतिविधि से ग्रामीणों को अपने घरों और पशुओं की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता
ग्रामीणों का कहना है कि भालुओं की मौजूदगी केवल रात तक सीमित नहीं है, बल्कि दिन के समय भी इन्हें गांव में घूमते देखा जा रहा है। ऐसे में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। लोगों को आशंका है कि यदि भालुओं की आवाजाही इसी तरह जारी रही तो किसी दिन कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि भालुओं को गांव से दूर रखने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाने चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से अपील की है कि किसी अप्रिय घटना का इंतजार किए बिना समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed