{"_id":"6b05705bf48fa7500e0aca69","slug":"video-pm-poshan-scheme-online-training-mid-day-meal-workers-kasholi-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: कशोली स्कूल में पीएम पोषण अभियान के तहत 51 मिड-डे-मील वर्करों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: कशोली स्कूल में पीएम पोषण अभियान के तहत 51 मिड-डे-मील वर्करों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:39 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में पीएम पोषण अभियान के तहत मिड-डे-मील वर्करों के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्लस्टर कशोली के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के कुल 51 मिड-डे-मील वर्करों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में कशोली, कुशवा, बंथाना, कुंड, दोगरी, शागई, शरशाया, खरगा, चिल्ला आगे, गांव बिल, चाटी, तुनन, रंदल, चकलोट, ब्रो, थाच, बखन, नाल, मोहाली, न्यूकुन्दर, बड़गाई, बूंग, पाली और पोशना सहित विभिन्न स्कूलों के एमडीएम वर्कर शामिल हुए।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भोजन तैयार करने के सही तरीकों, रसोईघर की साफ-सफाई, संतुलित एवं पौष्टिक आहार और अग्नि सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्कूलों में किचन गार्डन के महत्व के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर प्रवक्ता हिंदी बलदेव शुक्ला, एमडीएम प्रभारी एवं कला अध्यापक ओम प्रकाश, टीजीटी हिंदी विक्रांत विकी, कंप्यूटर अध्यापक अजीत डोगरा और सेवादार मोहनलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।