फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ranji Trophy: Himachal on the back foot against Rajasthan; need 364 runs to win

रणजी ट्रॉफी: राजस्थान के खिलाफ बैकफुट पर हिमाचल, जीत के लिए 364 रन की दरकार

Wed, 04 Nov 2026 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Nov 2026 06:32 PM IST
सार

जवाब में हिमाचल ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 83 रन बना लिए थे। टीम को जीत के लिए अब भी 364 रन की जरूरत है, जबकि उसके छह विकेट शेष हैं।

विज्ञापन
Ranji Trophy: Himachal on the back foot against Rajasthan; need 364 runs to win
रणजी ट्रॉफी मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में पहली जीत की उम्मीद लगाए हिमाचल प्रदेश की टीम तीसरे दिन बैकफुट पर आ गई। राजस्थान ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 521 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहली पारी में 75 रन की बढ़त हासिल करने वाली राजस्थान की टीम ने हिमाचल के सामने जीत के लिए 447 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में हिमाचल ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 83 रन बना लिए थे। टीम को जीत के लिए अब भी 364 रन की जरूरत है, जबकि उसके छह विकेट शेष हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मुकाबले के पहले दिन राजस्थान की पहली पारी महज 78 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में हिमाचल की टीम ने पहली पारी में 153 रन बनाए और 75 रन की बढ़त हासिल की। दूसरे दिन राजस्थान ने दूसरी पारी में दमदार बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 297 रन बना लिए थे। तीसरे दिन टीम ने 224 रन और जोड़े और आठ विकेट पर 521 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस तरह राजस्थान की बढ़त 446 रन हुई और हिमाचल को जीत के लिए 447 रन का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल की दूसरी पारी की शुरुआत भी खराब रही। इन्नेश महाजन दो, शुभम अरोड़ा छह, अंकुश बैंस 11 और वैभव काल्टा सात रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान पुखराज मन्न और आकाश वशिष्ठ ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दिन का खेल समाप्त होने तक हिमाचल ने चार विकेट पर 83 रन बना लिए थे। कप्तान पुखराज मन्न 39 और आकाश वशिष्ठ 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। राजस्थान की ओर से डेनिश विजय भांभू ने दो, जबकि अनिकेत चौधरी और साहिल धवन ने एक-एक विकेट लिया। चौथे दिन हिमाचल के सामने पहले विकेट बचाकर पारी को आगे बढ़ाने और मुकाबले में वापसी करने की चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed