फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief for UG students: Now they can fill the exam form till October 4, HPU has extended the last date.

यूजी के विद्यार्थियों को राहत : अब 4 अक्तूबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म, एचपीयू ने बढ़ाई अंतिम तिथि

Thu, 01 Oct 2026 06:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 06:44 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम एडिप कोर्स, शास्त्री, बीबीए, बीसीए, बीबीए पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन, बीपीए, बीएफए और बीएचएम के एनईपी में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी अब चार अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। 

विज्ञापन
Relief for UG students: Now they can fill the exam form till October 4, HPU has extended the last date.
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर की विभिन्न परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि चार अक्तूबर तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम एडिप कोर्स, शास्त्री, बीबीए, बीसीए, बीबीए पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन, बीपीए, बीएफए और बीएचएम के एनईपी में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी अब चार अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद विद्यार्थियों को नियमों के अनुसार विलंब शुल्क देना होगा। विश्वविद्यालय ने इसके अलावा बीबीए, बीसीए और बीबीए पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन के प्रथम सेमेस्टर री-अपीयर तथा तीसरे और पांचवें सेमेस्टर नियमित और री-अपीयर परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तिथि भी चार अक्तूबर तक बढ़ाई है।

विज्ञापन

बीएफए प्रथम सेमेस्टर री-अपीयर और तीसरे, पांचवें तथा सातवें सेमेस्टर नियमित, री-अपीयर परीक्षाओं के लिए भी यही अंतिम तिथि तय की गई है। बीवॉक के प्रथम, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर नियमित और री-अपीयर परीक्षार्थी भी चार अक्तूबर तक फॉर्म जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों को विद्यार्थियों की पात्रता जांचने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कॉलेज आईडी के तहत उपलब्ध एडमिशन अप्रूवल फॉर एग्जाम फॉर्म फिलिंग सुविधा का इस्तेमाल करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पिछली अधिसूचना की अन्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed