फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   School Sports Association: Rugby and Wushu to be included in Himachal school sports

स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन: हिमाचल के स्कूल खेलों में शामिल होंगे रग्बी और बुशू, आम सभा में फैसला

Tue, 11 Aug 2026 10:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 10:18 PM IST
सार

स्कूल खेलों में इस वर्ष कई नए रंग देखने को मिलेंगे। अब स्कूली खिलाड़ी केवल पारंपरिक खेलों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि टग ऑफ वॉर (रस्साकशी), रग्बी और वुशु जैसे रोमांचक खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। 

विज्ञापन
School Sports Association: Rugby and Wushu to be included in Himachal school sports
निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के स्कूल खेलों में इस वर्ष कई नए रंग देखने को मिलेंगे। अब स्कूली खिलाड़ी केवल पारंपरिक खेलों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि टग ऑफ वॉर (रस्साकशी), रग्बी और वुशु जैसे रोमांचक खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में इन खेलों को अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में ट्रायल आधार पर शुरू करने का फैसला लिया है। इन खेलों को शामिल करने के बाद प्रदेश के स्कूल खेलों की संख्या बढ़कर 23 होगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय शिमला में मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं निदेशक आशीष कोहली ने की। बैठक में वर्ष 2026-27 के खेल कैलेंडर को मंजूरी देते हुए तय किया गया कि राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आगाज 6 अक्तूबर से होगा।

विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थलों का भी निर्धारण कर दिया गया है। माइनर गेम्स (बालक वर्ग) शिमला और बालिका वर्ग सोलन में आयोजित होंगे। मेजर गेम्स (बालक वर्ग) की मेजबानी चंबा तथा बालिका वर्ग की सिरमौर को सौंपी गई है। एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं कांगड़ा में होंगी, जबकि इनडोर गेम्स (बालक वर्ग) मंडी और बालिका वर्ग हमीरपुर में आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी। बैठक में 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। हिमाचल को राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिली है। नादौन, जुब्बल और घुमारवीं में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं और वित्तीय प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल खेलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने पहली बार राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में शारीरिक शिक्षा व्याख्याताओं, डीपीई और पीईटी के लिए विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत करीब 650 शिक्षकों को स्पोर्ट्स साइंस, प्रतिभा पहचान, आधुनिक कोचिंग तकनीकों और खेल अवसंरचना प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया कि प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक जोनल और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी सेवाएं देंगे, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके। बैठक में एसोसिएशन के वेब पोर्टल, लाइव स्ट्रीमिंग सिस्टम और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम की प्रगति की समीक्षा की गई। खेलों के पंजीकरण, चयन, परिणाम और प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली (शिमला) के व्यावसायिक प्रशिक्षक प्रवीण मेघटा और उनके विद्यार्थियों को वेब पोर्टल विकसित करने में तकनीकी योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed