फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bhungarni government primary school paonta sahib no building 14 years

हिमाचल प्रदेश: 14 साल से अपने भवन का इंतजार कर रहा हिमाचल का यह स्कूल, एक कमरे में चलती हैं पांच कक्षाएं

Wed, 28 Oct 2026 09:44 AM IST
Ankesh Dogra सुरेश तोमर, (पांवटा साहिब) सिरमौर।
सुरेश तोमर, (पांवटा साहिब) सिरमौर। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 28 Oct 2026 09:44 AM IST
सार

सिरमौर के पांवटा साहिब स्थित भुंगरनी राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 14 साल बाद भी बच्चों को अपना स्कूल भवन नहीं मिल पाया है। सोसायटी भवन के एक छोटे से कमरे में पांच कक्षाएं, कार्यालय, रसोई और स्टोर संचालित हो रहे हैं, जहां करीब 21 बच्चे पढ़ रहे हैं। जमीन के अभाव में 6.30 लाख रुपये का बजट मिलने के बावजूद भवन निर्माण शुरू नहीं हो सका है।

विज्ञापन
bhungarni government primary school paonta sahib no building 14 years
एक ही कमरे में पढ़ाई करते बच्चे। इसी कमरे में रसोई और कार्यालय है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश में बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन शिक्षा खंड पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाली भुंगरनी राजकीय प्राथमिक पाठशाला के बच्चे आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। वर्ष 2012 में शुरू हुए इस स्कूल को 14 साल बाद भी अपना भवन नसीब नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

आलम यह है कि सोसायटी भवन के एक छोटे से कमरे में पांच कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसी कमरे में कार्यालय, मिड-डे मील की रसोई और स्टोर भी चल रहे हैं। स्कूल में वर्तमान में करीब 21 बच्चे पढ़ रहे हैं। नए दाखिले के लिए आने वाले बच्चों के बैठने तक की पर्याप्त जगह नहीं है। अभिभावकों का कहना है कि उनकी समस्याओं पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। स्कूल में दो शिक्षक, एक मिड-डे मील कर्मी और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात हैं। कुछ वर्ष पहले स्कूल भवन के निर्माण के लिए 6.30 लाख रुपये का बजट उपलब्ध करवाया गया था, लेकिन जमीन नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। लोगों का मानना है कि भवन बनने से स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ सकती है। जल्द समाधान नहीं निकला तो स्कूल के भविष्य पर भी संकट गहरा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं की कमी : सुरेशो कौर
स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान सुरेशो कौर ने बताया कि स्कूल वर्ष 2012 में शुरू हुआ और भुंगरनी सोसायटी भवन के एक कमरे में ही चल रहा है। इतने वर्षों बाद भी स्कूल भवन के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है, इस कारण बच्चों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति को नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान, उपप्रधान और अन्य पदाधिकारियों से जमीन उपलब्ध करवाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्कूल खोले जा रहे, सुविधाएं नहीं : गुरमीत सिंह
पंचायत उपप्रधान गुरमीत सिंह ने कहा कि स्कूल तो खोले जा रहे हैं, लेकिन सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।  सोसायटी की ओर से स्कूल को पांच वर्ष तक एक कमरा निःशुल्क उपलब्ध करवाया गया था। इसके बाद भी सोसायटी भवन में ही कक्षाएं संचालित हो रहीं हैं। 14 साल बाद भी स्कूल को भवन नहीं मिल रहा है।

जमीन उपलब्ध करवाने का हरसंभव प्रयास :  भुंगरनी पंचायत के प्रधान तेजेंद्र सिंह ने कहा कि जमीन उपलब्ध करवाने के संबंध में लिखित मांग प्राप्त हुई है। पंचायत स्कूल भवन के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का हरसंभव प्रयास करेगी।

पंचायत को जमीन उपलब्ध करवाने के लिए भेजा प्रस्ताव भुंगरनी स्कूल के प्रभारी बलबीर सिंह चौहान ने कहा कि समस्या से शिक्षा खंड कार्यालय और उप शिक्षा निदेशक को अवगत करवाया गया है। पंचायत प्रधान को भी इस संबंध में पत्र भेजा गया है।

विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि स्कूल भवन के निर्माण के लिए करीब 6.30 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए थे, लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि जमीन मिलने पर भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed