फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   blood donation camp in sadhahu hospital

Sirmour News: ददाहू अस्पताल में 60 मरीजों की जांच, 30 ने किया रक्तदान

Thu, 08 Oct 2026 11:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp in sadhahu hospital
ददाहू में आयोजित ​शिविर में रक्तदान करते लोग। संवाद
-सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
विज्ञापन

-सांसद सुरेश कश्यप ने आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत रेणुका भाजपा की ओर से सिविल अस्पताल ददाहू में स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 60 मरीजों की जांच कर उपचार किया। मरीजों को दवाइयां और चश्मे भी निशुल्क वितरित किए गए। शिविर में आंखों की जांच, सामान्य स्वास्थ्य जांच और विभिन्न रक्त परीक्षण किए गए। रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने किया। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद ने समाज में योगदान के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ददाहू बाजार में मशाल यात्रा निकाली। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी, भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।---------

ददाहू में आयोजित शिविर में रक्तदान करते लोग। संवाद

ददाहू में आयोजित शिविर में रक्तदान करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed