{"_id":"6ac77a37a7fdf21a4b05e449","slug":"video-dadahu-gosadan-capacity-expansion-30-lakh-sirmaur-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: ददाहू गोसदन की क्षमता बढ़ेगी, 30 लाख से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: ददाहू गोसदन की क्षमता बढ़ेगी, 30 लाख से होंगे विकास कार्य
Ankesh Dogra
Updated Thu, 08 Oct 2026 04:40 PM IST
Link Copied
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने वीरवार को रेणुका प्रवास के दौरान ददाहू स्थित गोसदन का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोसदन की क्षमता बढ़ाने और गिरि नदी से हो रहे कटाव की रोकथाम के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके अलावा गोसदन की मरम्मत और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस तरह कुल 30 लाख रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे।
वर्तमान में ददाहू गोसदन में करीब 75 गोवंश को रखने की क्षमता है। उद्योग मंत्री ने कहा कि इसकी क्षमता बढ़ाकर 100 गोवंश की जानी आवश्यक है, ताकि ददाहू बाजार और आसपास के क्षेत्रों में बेसहारा घूम रहे गोवंश को भी सुरक्षित आश्रय मिल सके।
उन्होंने गोसदन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां गोवंश की बेहतर देखभाल और पालन-पोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा पुनीत कार्य है। लोगों को अपने पशुओं को बेसहारा छोड़ने के बजाय उनकी उचित देखभाल करनी चाहिए।
इस दौरान उद्योग मंत्री ने अपने हाथों से गोवंश को चारा भी खिलाया। इससे पहले गोसदन ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत किया गया और ट्रस्ट की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उपायुक्त प्रियंका वर्मा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, ददाहू पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, पूर्व प्रधान शंकुतला देवी, रविंद्र गुप्ता, ट्रस्टी अशोक अग्रवाल, हरिश गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।