{"_id":"6a33f56488a0839f88018dbb","slug":"demands-of-teachers-nahan-news-c-177-1-ssml1028-181270-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मिले छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मिले छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला सिरमौर का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने संघ के जिला अध्यक्ष कपिल मोहन ठाकुर की अगुवाई में प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष कपिल मोहन ठाकुर, मामराज चौधरी, उपाध्यक्ष दीवान चंद शर्मा ने 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त करने की मांग की। इसके अलावा इन शिक्षकों को सेवा, वरिष्ठता, पदोन्नति और दूसरे सेवा लाभों का पूर्ण संरक्षण प्रदान करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आवश्यकता होने पर संसद में उपयुक्त विधायी संशोधन या फिर विशेष प्रावधान लाकर इस वर्ग को स्थायी राहत देने की भी मांग की।