फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Devendra Kumar acquitted in cheque bounce case, settlement reached with PNB

Sirmour News: चेक बाउंस मामले में देवेंद्र कुमार बरी, पीएनबी से हुआ समझौता

Mon, 31 Aug 2026 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Devendra Kumar acquitted in cheque bounce case, settlement reached with PNB
नाहन। सिरमौर जिला की राज्य लोक अदालत ने देशमेश ग्राफिक्स के मालिक देवेंद्र कुमार को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से समझौते के बाद चेक बाउंस मामले में बरी कर दिया। अदालत ने निचली अदालत की ओर से सुनाई गई एक वर्ष की साधारण कैद और नौ लाख रुपये मुआवजे की सजा को रद्द कर दिया। मामला परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत दर्ज था। देवेंद्र कुमार को 25 फरवरी 2026 को निचली अदालत ने दोषी ठहराया था।
विज्ञापन

लोक अदालत में देवेंद्र ने बताया कि बैंक की बकाया ऋण राशि का भुगतान कर दिया गया है। बैंक के अधिवक्ता ने भी समझौते की पुष्टि करते हुए अपील निपटाने पर सहमति जताई। देवेंद्र कुमार के अधिवक्ता ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कंपाउंडिंग शुल्क माफ करने की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही दोषसिद्धि व सजा का आदेश रद्द कर शिकायत खारिज कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article