फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Pachhad Congress resolves to end factionalism, agrees on one candidate

Sirmour News: पच्छाद कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने का लिया संकल्प, एक प्रत्याशी पर सहमति

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pachhad Congress resolves to end factionalism, agrees on one candidate
अनुसूचित जाति सेल की विशेष बैठक में गंगूराम मुसाफिर बोले, कार्यकर्ताओं की एकजुटता से मजबूत होगा संगठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां(सिरमौर)। नैना टिक्कर में कांग्रेस अनुसूचित जाति सेल की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंगूराम मुसाफिर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें कांग्रेस ब्लॉक पच्छाद के सभी छह जोन के अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में पच्छाद कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पच्छाद से कांग्रेस की ओर से एक ही प्रत्याशी मैदान में उतरेगा और सभी कार्यकर्ता व मतदाता एकजुट होकर उसका समर्थन करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की एकजुटता के साथ प्रदेश सरकार को मजबूत किया जाएगा, ताकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया जा सके।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज चीनी 60 रुपये और प्याज 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा किसान, बागवान, नौजवान और मजदूर वर्ग भुगत रहा है। मुसाफिर ने उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद भाजपा और आरएसएस पर कथित तौर पर मंच का शुद्धिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे उनकी जातिवादी मानसिकता उजागर होती है।


बैठक में अनुसूचित जाति सेल के अध्यक्ष दिलावर सिंह, दुनी चंद, करमचंद, गोपाल दास, सज्जन सिंह, मटिया राम, हरिदत्त, गीता सिंह, ठाकुर चंद, इंद्र दत्त, रमेश दत्त, भेखानंद और प्रेम सागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed