सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   elephant destroyed wheat crops in batamandi village

Sirmour News: बातामंडी में हाथियों ने एक बीघा में खड़ी गेहूं की फसल की तबाह

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
elephant destroyed wheat crops in batamandi village
पांवटा साहिब के बातामंडी में हाथियों द्वारा पहुंचाया गया नुकसान/ स्तोत्र : वन टीम
विज्ञापन
-वन रक्षक हिमानी की टीम ने मौके का निरीक्षण कर फसल की क्षति रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी
Trending Videos


-दस दिनों के भीतर हाथियों ने पांवटा साहिब के घुतनपुर और बातामंडी में फसल को पहुंचाया नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के बातामंडी गांव में एक बार फिर से हाथियों के झुंड ने करीब एक बीघा भूमि पर गेहूं की फसल को क्षति पहुंचाई है। पिछले दस दिनों में गेहूं फसल को नुकसान पहुंचाने का ये दूसरा मामला है। इससे पहले घुतनपुर में हाथियों ने किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया था। जंगल के साथ लगते रिहायशी एवं खेतीबाड़ी के क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बातामंडी बीट में जंगल के साथ गांव में फार्मा फ्रेश कंपनी की मालिक पीयूषा अभी के खेतों में गेहूं की फसल को रात्रि के समय नुकसान पहुंचाया गया है। इसमें कहा गया कि रात को दो हाथियों ने काफी नुकसान पहुंचाया है। बातामंडी बीट की वन रक्षक हिमानी की टीम मौके के निरीक्षण को पहुंची। इस दौरान प्रभावित किसानों समेत स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन टीम को पता चला कि एक मादा हाथी और छोटे हाथी के बच्चे ने मौके पर करीब एक बीघा भूमि पर गेहूं की फसल को बुरी तरह नष्ट कर दिया है। खेतों में मौके पर हाथियों के पद चिह्न और गोबर मौजूद पाया गया। बता दें कि इसी माह 14 फरवरी को भी घुतनपुर गांव में दो हाथियों ने गेहूं की फसल को काफी क्षति पहुंचाई थी। उस दौरान अनवर अली, सलमी अली, नसीम अली समेत किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान किया। दस दिनों के भीतर बातामंडी और घुतनपुर में हाथियों के झुंडों ने गेहूं की फसल को क्षति पहुंचाई है।

डीएफओ पांवटा साहिब वेद प्रकाश शर्मा ने पुष्टि की है। डीएफओ ने बताया कि सूचना मिलने पर वन टीम को मौके पर भेज दिया गया है। हाथियों ने गेहूं की फसल को कितनी क्षति पहुंचाई है, मौके पर गई वन टीम इसकी रिपोर्ट भेजेगी। आसपास के लोगों को हाथियों के नजर आने पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है। ग्रामीण हाथियों को भगाने के लिए खुद किसी तरह का जोखिम नहीं लें।
संवाद

पांवटा साहिब के बातामंडी में हाथियों द्वारा पहुंचाया गया नुकसान/ स्तोत्र : वन टीम

पांवटा साहिब के बातामंडी में हाथियों द्वारा पहुंचाया गया नुकसान/ स्तोत्र : वन टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed