{"_id":"6aa14c438c5d5cf62a02a9e1","slug":"ganesh-utsav-in-hariom-colony-ponta-from-14-sept-nahan-news-c-177-1-ssml1030-188450-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हरिओम कॉलोनी में गणेश महोत्सव 14 से, 18 को हवन-विसर्जन और भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हरिओम कॉलोनी में गणेश महोत्सव 14 से, 18 को हवन-विसर्जन और भंडारा
विज्ञापन
पांवटा साहिब में 14 से 18 सितम्बर तक चलने वाले गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिओम सनातन सेवा समिति की बैठक में कार्यक्रमों को लेकर लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरिओम कॉलोनी में 14 से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर हरिओम सनातन सेवा समिति की बैठक वार्ड नंबर-4 स्थित प्रीति चौधरी के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौबे ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 सितंबर की शाम समिति सदस्य गणपति जी की मूर्ति लेकर आएंगे, जिसका प्रथम रात्रि विश्राम मुकेश त्यागी के निवास पर होगा। 14 सितंबर को सुबह पांच बजे मूर्ति स्थापना के साथ पंच दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ होगा। 14 से 17 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह पांच बजे और शाम सात बजे गणपति पूजा एवं महाआरती होगी। आरती के बाद स्थानीय कलाकार भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 18 सितंबर को हवन, गणपति विसर्जन और विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।
अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि हरिओम कॉलोनी में पिछले छह वर्षों से गणेश महोत्सव का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
बैठक का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। इस अवसर पर अनुराधा कल्याण, सीमा सिंघल, गीतांजलि, दीक्षा चौरसिया, गीता, शिखा सिंह, प्रीति चौधरी, अशोक बंसल, कामेश्वर चौधरी, राकेश कुमार सिंह, अजय गौड़, धीरज चौधरी और राजकिशोर त्यागी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।-- -- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरिओम कॉलोनी में 14 से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर हरिओम सनातन सेवा समिति की बैठक वार्ड नंबर-4 स्थित प्रीति चौधरी के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौबे ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 सितंबर की शाम समिति सदस्य गणपति जी की मूर्ति लेकर आएंगे, जिसका प्रथम रात्रि विश्राम मुकेश त्यागी के निवास पर होगा। 14 सितंबर को सुबह पांच बजे मूर्ति स्थापना के साथ पंच दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ होगा। 14 से 17 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह पांच बजे और शाम सात बजे गणपति पूजा एवं महाआरती होगी। आरती के बाद स्थानीय कलाकार भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 18 सितंबर को हवन, गणपति विसर्जन और विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि हरिओम कॉलोनी में पिछले छह वर्षों से गणेश महोत्सव का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
बैठक का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। इस अवसर पर अनुराधा कल्याण, सीमा सिंघल, गीतांजलि, दीक्षा चौरसिया, गीता, शिखा सिंह, प्रीति चौधरी, अशोक बंसल, कामेश्वर चौधरी, राकेश कुमार सिंह, अजय गौड़, धीरज चौधरी और राजकिशोर त्यागी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।