सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health minister speech on mahila divas

जिस समाज में नारियों का सम्मान, वहां देवी-देवताओं का वास : शांडिल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
health minister speech on mahila divas
विज्ञापन
-नाहन में महिला दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने संबोधित किया
Trending Videos

-समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने रखे विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि आज बेटियां पढ़ाई के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में आगे हैं। उन्होंने बेटियों को प्रोत्साहित करने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें आगे बढ़ने का भरपूर मौका दिया जाना चाहिए क्योंकि बेटियां किसी से कम नहीं हैं।
शांडिल ने कहा कि आज हमें समाज में लैंगिक भेदभाव को मिटाने का संकल्प लेना चाहिए जिस समाज में नारियों का सम्मान होता है, वहां देवी-देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिव्यांग, अनाथ बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि महिलाओं का किसी भी समाज के उत्थान में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि आज समाज की सोच में बदलाव आया है। मुख्यमंत्री की दो बेटियां हैं, पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की भी दो बेटियां हैं। जबकि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उनकी भी एक-एक बेटी है। बेटियां अपने परिवार के प्रति ज्यादा समर्पित होती हैं। उन्होंने कहा कि आज पढ़ाई से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में बेटियां बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। आज सिरमौर जिले की उपायुक्त भी एक महिला हैं, जो जिले को बेहतर ढंग से चला रहीं हैं।
विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि हिमाचल की धरती पर महिलाएं हमेशा शक्ति का प्रतीक रहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही महिलाओं के अधिकारों और सम्मान में उनके साथ रही है। पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण भी कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि और मुख्यमंत्री सुखाश्रय जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का कल्याण सुनिश्चित कर रही है। कांग्रेस पार्टी मानती है कि अगर देश को आगे ले जाना है तो महिलाओं को आगे ले जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा और जब परिवार सशक्त होगा तो देश सशक्त बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed