सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   CM Sukhu said the center did not give Rs 1,500 crore it snatched the rights of the state

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- केंद्र ने 1,500 करोड़ नहीं दिए छीना प्रदेश का हक

संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 09 Mar 2026 09:42 AM IST
विज्ञापन
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि केंद्र ने हिमाचल को आपदा राहत के घोषित 1500 करोड़ रुपये नहीं दिए। पढ़ें पूरी खबर...

CM Sukhu said the center did not give Rs 1,500 crore it snatched the rights of the state
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि केंद्र ने हिमाचल को आपदा राहत के घोषित 1500 करोड़ रुपये नहीं दिए। इसके साथ ही राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) को बंद करके हिमाचल का हक छीना है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता संभालने के बाद से हर साल आपदा झेली। प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ प्रदेश में राजनीतिक आपदा का सामना भी सरकार ने डटकर किया है।

Trending Videos


2025-26 में भी भयंकर आपदा आई, नौ हजार घर पूरी तरह से नष्ट हुए। सभी को प्रदेश सरकार ने राहत पहुंचाई। घर नष्ट होने वाले प्रभावित परिवारों को 8-8 लाख की राहत राशि दी। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक राशि मंडी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र में दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष आपदा के बाद यहां का दौरा किया और 1500 करोड़ रुपये राहत राशि देने की घोषणा की गई, लेकिन यह राशि आज तक प्रदेश को नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि एक फरवरी, 2026 प्रदेश के इतिहास का काला दिन है, जब केंद्र सरकार ने राज्य के लोगों को आरडीजी के रूप में प्रति वर्ष मिलने वाली 10 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता बंद कर दी। हिमाचल एक छोटा राज्य है, इसके आय के साधन सीमित हैं। उन्होंने कहा हम पंजाब के खेतों को सींचते हैं, उत्तर भारत को पानी देते हैं, जंगलों को बचा कर रखते हैं, इसके बावजूद हिमाचल के अधिकारों का ध्यान नहीं रखा गया। सीएम ने कहा कि हमने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं के नेतृत्व में हिमाचल के अधिकारों के लिए दिल्ली जाने को तैयार हैं, लेकिन भाजपा विधायक विधानसभा सत्र में नारे लगाते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed