सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health news sirmour

Sirmour News: राजगढ़ अस्पताल में छह माह से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news sirmour
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर जांच करवाने के लिए लोग मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। नागरिक अस्पताल राजगढ़ में अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले करीब छह माह से खराब पड़ी है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा पूरी तरह से ठप है, जिसके चलते मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है।
अल्ट्रासाउंड मशीन का एक कलपुर्जा खराब हो गया है। इसको बदलने पर करीब छह से सात लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर बजट स्वीकृति के लिए भेज दिया है, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। बजट के अभाव में मशीन की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है। नागरिक अस्पताल उपमंडल राजगढ़ के साथ-साथ नौहराधार, हरिपुरधार और पुलबाहल जैसे दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता है। अस्पताल में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से प्रतिदिन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं सहित मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पतालों में अधिक खर्च वहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी नागरिक अस्पताल राजगढ़ डॉ. उपासना शर्मा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन का एक कलपुर्जा खराब हो गया है। इसकी कीमत करीब छह से सात लाख रुपये है। मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। बजट प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed