फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Pension for a person with a disability stopped due to lack of an Aadhaar card; hope for restoration emerges.

Sirmour News: आधार कार्ड न बनने से दिव्यांग की पेंशन बंद, बहाली की उम्मीद जगी

Fri, 16 Oct 2026 05:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 16 Oct 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Pension for a person with a disability stopped due to lack of an Aadhaar card; hope for restoration emerges.
खनलोग के सोमदत्त के हाथ-पैर नहीं, केवाईसी पूरी न होने से अटकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन
विज्ञापन

समाजसेवी संजय कंवर ने विभाग के अवर सचिव से मिलकर सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की कोड़गा पंचायत के खनलोग गांव में बचपन से दिव्यांग दो भाइयों की परेशानी सामने आई है। सोमदत्त के हाथ-पैर नहीं हैं, जबकि संदीप के हाथ-पैर काम नहीं करते। आधार कार्ड नहीं बनने के कारण सोमदत्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद हो गई है। अब समाजसेवियों की पहल के बाद पेंशन बहाल होने की उम्मीद जगी है।
कुछ दिन पहले जेबीटी शिक्षक कल्याण सिंह और सखौली की आशा देवी ने सोशल मीडिया पर यह मामला उठाया था। इसके बाद समाजसेवी संजय कंवर गांव पहुंचे और परिवार की स्थिति जानी। पता चला कि सोमदत्त का आधार कार्ड नहीं बन पाने और केवाईसी लंबित रहने के कारण पेंशन बंद हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता साहिल गुप्ता और हिमाचल-उत्तराखंड के गायक ठाकुर रघुवीर चौहान सहित अन्य लोग गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों भाइयों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सोमदत्त का आधार कार्ड बनवाने में मदद का भरोसा दिया। संजय कंवर ने बताया कि उन्होंने शिमला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अवर सचिव डॉ. गोपाल कृष्ण से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें आधार कार्ड नहीं बनने और केवाईसी अधूरी रहने के कारण पेंशन बंद होने का मामला उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिकारी ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए जल्द पेंशन बहाल करने का आश्वासन दिया है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। दोनों भाइयों की देखभाल उनकी मां करती हैं, जो स्वयं गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और शिमला में उपचार करवा रही हैं। ऐसे में पेंशन बंद होने से परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed