{"_id":"6a353c8d7f7ec75e810348ac","slug":"rotary-donate-water-cooler-to-dhakwala-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-181344-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गर्मी में गर्म पानी पीने को मजबूर थे बच्चे, अब बुझाएंगे ठंडे पानी से प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गर्मी में गर्म पानी पीने को मजबूर थे बच्चे, अब बुझाएंगे ठंडे पानी से प्यास
विज्ञापन
ढाकवाला स्कूल में शिक्षकों को वॉटर कूलर सुपुर्द करती रोटरी क्लब नाहन संगिनी पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सचित्र--
रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने 60 हजार की कीमत वाला दिया वॉटर कूलर
क्लब से जुड़ी महिलाओं ने ढाकवाला स्कूल को प्रदान किया वॉटर कूलर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां पारा लगातार आसमान छू रहा है, वहीं, नाहन के राजकीय उच्च विद्यालय ढाकवाला के बच्चों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्कूल में वाटर कूलर न होने के कारण नन्हे बच्चे इस चिलचिलाती धूप और उमस में गर्म पानी पीने को मजबूर थे।
बच्चों की इस बड़ी समस्या को देखते हुए रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने दरियादिली दिखाई है। क्लब की ओर से स्कूल को एक नया वाटर कूलर भेंट किया गया है, जिसकी लागत 60 हजार रुपये से अधिक है।
वाटर कूलर न होने से स्कूल के बच्चों को हर दिन भारी मुश्किलों से दो-चार होना पड़ रहा था। लंच ब्रेक हो या खेल का पीरियड, प्यास बुझाने के लिए बच्चों के पास केवल नलों का खौलता हुआ पानी ही एकमात्र सहारा था। इस वजह से कई बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा था और वे मौसमी बीमारियों का शिकार हो रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही इसकी सूचना रोटरी क्लब नाहन संगिनी की प्रभारी सोना चंदेल को मिली, उन्होंने बिना समय गंवाए क्लब की ओर से तुरंत वाटर कूलर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया। क्लब की वरिष्ठ सदस्यों भावना रत्न, दीपा बंसल, सीमा और नीलम शर्मा ने खुद स्कूल पहुंचकर इस वाटर कूलर को स्कूल के शिक्षकों अरुण और ज्योति को सौंप दिया।
स्कूल प्रशासन ने क्लब की इस मानवीय पहल के लिए आभार जताया है। क्लब की सदस्य भावना रत्न ने बताया कि रोटरी क्लब नाहन संगिनी सामाजिक सरोकारों के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इसी कड़ी में एसएफडीए हॉल नाहन के समीप स्थित प्राइमरी स्कूल की मांग पर क्लब द्वारा एक पंखा भी भेंट किया गया। स्कूल प्रबंधन ने इस पंखे की मांग की थी, ताकि कक्षाओं में बैठे बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।
-- -संवाद